Telefon
WhatsApp
अंतिम मिनट :
देश में कोरोना वैक्सीनेशन:हफ्ते में दूसरी बार दिए गए 20 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज; राजस्थान के बाद महाराष्ट्र में भी 25 लाख डोज का आंकड़ा पार

भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण ने महाशिवरात्रि पर आंशिक विश्राम के बाद फिर गति पकड़ ली है। महाशिवरात्रि पर 5 लाख डोज दिए गए थे, वहीं इसके अगले दिन यानी शुक्रवार को चार गुना ज्यादा 20 लाख डोज दिए गए। इसमें भी 11 लाख से अधिक डोज सीनियर सिटीजन को दिए गए। राजस्थान के बाद महाराष्ट्र ने भी 25 लाख डोज का आंकड़ा पार कर लिया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के 13 मार्च सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक वैक्सीन के 2.82 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं। इनमें भी 2.30 करोड़ पहले डोज और 51.43 लाख दूसरे डोज दिए जा चुके हैं। इसका सीधा-सीधा मतलब यह है कि 51 लाख लोग पूरी तरह वैक्सीनेट हो चुके हैं।

भारत में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू हुआ था। सबसे पहले हेल्थकेयर वर्कर्स को टीका लगा था। 12 मार्च रात 8 बजे तक हेल्थकेयर वर्कर्स को 72.84 लाख पहले डोज और 41.76 लाख दूसरे डोज दिए जा चुके हैं। फिर 2 फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगना शुरू हुआ। 12 मार्च की रात तक उन्हें 72.15 लाख पहले और 9.28 लाख दूसरे डोज दिए जा चुके हैं।

1 मार्च से सरकार ने सीनियर सिटीजन और 45-59 वर्ष के गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को वैक्सीनेशन में शामिल किया। साथ ही प्राइवेट अस्पतालों को भी टीके लगाने के लिए अधिकृत किया। इसके बाद से आंकड़ों में तेजी आ रही है। शुक्रवार रात तक 71.70 लाख सीनियर सिटीजन को और 12.30 लाख हाई-रिस्क वाले 45-59 वर्ष के लोगों को पहला डोज दिया जा चुका है।

वैक्सीनेशन अपडेट्स...

  • शनिवार सुबह तक 24 घंटे में कुल 20.53 लाख डोज दिए गए। इनमें 16.40 लाख पहले और 4.13 लाख दूसरे डोज शामिल थे।
  • शुक्रवार रात 8 बजे तक हेल्थकेयर वर्कर्स को 61,335 पहले और 1.20 लाख दूसरे डोज दिए गए। इसी तरह फ्रंटलाइन वर्कर्स को 94,691 पहले और 2.55 लाख दूसरे डोज दिए गए।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को रात 8 बजे तक 45-59 आयु वर्ग में 2 लाख डोज दिए गए, वहीं सीनियर सिटीजन को 11.08 लाख डोज दिए गए।

अमेरिका के बाद सबसे तेज वैक्सीनेशन भारत में
पूरी दुनिया में कई देशों ने भारत से पहले वैक्सीनेशन शुरू किया, इसके बाद भी हमारे यहां ज्यादा वैक्सीन डोज दिए गए हैं। अमेरिका में 9.82 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं। वहीं, इसके बाद 2.8 करोड़ डोज के साथ भारत दूसर नंबर पर है। Ourworldindata के मुताबिक अमेरिका में 20 लाख से ज्यादा डोज रोज दिए जा रहे हैं, जबकि भारत में पिछले हफ्ते में सिर्फ दो बार ही 24 घंटे में दिए गए डोज का आंकड़ा 20 लाख को पार कर सका है। चीन में भी 5 करोड़ डोज दिए जाने का दावा किया जा रहा है, इसकी किसी भी स्तर पर पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, यूके में अब तक 2.5 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं।

 

समान समाचार

0 टिप्पणी

अभी कोई टिप्पणी नही।! टिप्पणी करने वाले पहले बनो

एक टिप्पणी सबमिट करें

सभी फ़ील्ड्स में भरें!

संपादकों की पसंद

सर्वेक्षण